सोमवार, 4 अप्रैल 2016

Cards – ATM, Debit, Credit, Prepaid, Postpaid

विभिन्‍न प्रकार की Banks हमारी जरूरत के अनुसार विभिन्‍न प्रकार के Cards देती हैं, लेकिन मूल रूप से ये Cards केवल दो तरह के ही होते हैं। पहले प्रकार के Card को हम Prepaid Card कह सकते हैं, जबकि दूसरे प्रकार के Card को Postpaid Card कहा जाता है।

prepaidPrepaid Bank Cards, Prepaid SIM Card की तरह होते हैं, जिन्‍हें हम हमारे Mobile में Use करते हैं। हम हमारे Prepaid SIM Card द्वारा केवल तभी किसी को Call कर सकते हैं, जब हमारे SIM Card में Balance होता है और हम किसी से उतनी ही देर बात कर सकते हैं, जितनी देर बात करने का पैसा हमारे SIM Card में होता है। य‍दि हमारे Mobile में Balance ना हो, तो हम हमारे Mobile से किसी को Call नहीं कर सकते। ठीक इसी तरह से हम हमारे Prepaid Bank Cards का प्रयोग करके अपने Bank Account से केवल उतने ही पैसे निकाल सकते हैं, जितने पैसे हमारे Bank A/c में Balance के रूप में होते हैं। यदि हमारे Bank A/c में Balance ना हो, तो Prepaid Bank Cards का प्रयोग करके ना तो हम पैसा निकाल सकते हैं, ना ही उस Prepaid Card द्वारा हम किसी को कोई Online Payment कर सकते हैं।

Debit Card एक प्रकार का Prepaid Card होता है, जिसका प्रयोग करके हम हमारे Bank A/c से केवल उसी स्थिति में पैसा निकाल सकते हैं, जबकि हमारे Bank A/c में पहले से ही पैसा हो और हम केवल उतना ही पैसा निकाल सकते हैं, जितने हमने हमारे Bank A/c में जमा करवाए हैं।

जब हम किसी Bank में अपना Account Open करवाते हैं, तब Bank सामान्‍यतया हमें हमारा पैसा ATM Machine से Withdraw करने के लिए जो Card देता है, उस Card को ATM Card कहते हैं। ATM Card भी एक तरह का Debit Card ही होता है, लेकिन अलग-अलग प्रकार की Banks के अलग-अलग प्रकार के ATM Cards होते हैं, इसलिए हमें अपने Bank से ही इस बात की जानकारी प्राप्‍त कर लेनी चाहिए कि हम हमारे ATM Card का प्रयोग Debit Card की तरह Online Payment करने के लिए कर सकते हैं या नहीं। जिन ATM Cards का प्रयोग हम Debit Cards की तरह Online Payment करने के लिए कर सकते हैं, उन Debit Card को ATM cum Debit Card कहा जाता है।


Postpaid Cards
Prepaid SIM Cards की तरह ही Postpaid SIM Cards भी होते हैं और हमारे Postpaid Bank Cards इन Postpaid SIM Cards की तरह ही होते हैं। जिस तरह से Postpaid Mobile Connection द्वारा हम जितना चाहें, उतनी बात कर सकते हैं और हमें हमारे Postpaid Connection के Talk Time का पैसा बाद में Pay करना होता है, उसी तरह से Postpaid Bank Cards में भी कुछ Banks हमें ये सुविधा देती हैं, कि हम हमारे Bank A/c में हमारे जमा किए गए पैसों से ज्‍यादा पैसे निकाल सकते हैं व विभिन्‍न प्रकार के Payment कर सकते हैं और हमें ये Extra पैसा Bank में बाद में जमा करवाना होता है। यानी इस प्रकार के Cards का प्रयोग करने के कारण Bank हमें थोडे समय के लिए उंची ब्‍याज दर पर Extra पैसा Withdraw करने की सुविधा देता है, जिसे हमें हमारी सुविधानुसार एक निश्चित अवधि में फिर से Bank में जमा करवाना होता है। इस प्रकार के Cards Postpaid Bank Cards कहलाते हैं।

Credit Cards एक प्रकार का Postpaid Card होता है, जिसका प्रयोग करके हम हमारे Bank A/c से थोडे समय के लिए उंची ब्‍याजदर पर अपने Bank A/c में जमा Balance से ज्‍यादा पैसा Withdraw कर सकते हैं और हम जो Extra पैसा Withdraw करते हैं, उस पैसे को हमें हमारे Bank को एक निश्चित अवधि के दरम्‍यान ब्‍याज समेत फिर से Return करना होता है। चूंकि हम इस Card का प्रयोग करके Extra पैसा अपने A/c से पहले Withdraw करते हैं और बाद में फिर से Bank को Return करते हैं, इसलिए इस तरह के Card को Postpaid Card कहा जाता है।

हमे हमारे Bank से जो भी Card मिलता है, उस Card पर कुछ Logos बने होते हैं। इन Logos द्वारा हम ये पता लगा सकते हैं कि हम किस जगह पर अपने Card का प्रयोग करके अपना पैसा Debit या Credit कर सकते हैं यानी पैसा Payment कर सकते हैं या पैसा Receive कर सकते हैं।

जिन Cards पर MasterCard, VISA, American Express या Discover का Logo होता है, उन Cards का प्रयोग हम International Level पर पैसा Pay या Receive करने के लिए कर सकते हैं। यदि हम किसी Website पर Online Payment करना चाहते हैं, तो इस बात की जानकारी हम इन Logos को देखकर प्राप्‍त कर सकते हैं, कि हम हमारे Card द्वारा उस Website पर Payment Pay/Receive कर सकते हैं अथवा नहीं। यदि Website पर उन में से कोई Logo हो, जो हमारे Card पर है, तो हम हमारे Card का प्रयोग उस Website पर Payment Pay/Receive करने के लिए कर सकते हैं, अन्‍यथा नहीं।

सामान्‍यतया हमारे पास जिस Bank का ATM Card होता है, हम उसी Bank की ATM Machine से अपना पैसा Withdraw कर सकते हैं। यदि हम किसी दूसरी Bank की ATM Machine का प्रयोग करके अपना पैसा Withdraw करते हैं, तो हमें दूसरी Bank की ATM Machine को उपयोग में लेने के बदले में उस Bank को कुछ Charge देना पडता है। लेकिन हमारे ATM Card पर जो Logos हैं उन में से कोई Logo उस ATM Machine पर हो, जिससे हम हमारा पैसा Withdraw कर रहे हैं, तो भले ही वह ATM Machine किसी दूसरी Bank की ही क्‍यों ना हो, हमें अपना पैसा Withdraw करने का कोई Extra Charge उस Bank को नहीं देना पडता है।

यदि आप किसी Bank में अपना A/c Open करवाना चाहते हैं, तो जहां तक हो सके, उसी Bank में अपना A/c Open करवाईए, जिसमें Online Banking की सुविधा उपलब्‍ध हो और उस Bank से मिलने वाले Debit Card / Credit Card पर MasterCard, VISA, American Express या Discover का Logo हो, क्‍योंकि इन Logos वाले Cards का प्रयोग हम International Level पर Payment Pay/Receive करने के लिए कर सकते हैं।

विभिन्‍न प्रकार के Bank Cards के बारे में इस Blog Post की जानकारी आपके लिए उपयोगी रही या नहीं, कृपया Comment जरूर करें।
Disqus Comments